लॉकडाउन: सरकारी से कई गुना ज्यादा निजी वाहनों से भीलवाड़ा लौट रहे हैं प्रवासी
भीलवाड़ा प्रेमकुमार गढ़वाल। कोविड-19 के चलते लॉक डाउन घोषित होने से प्रदेश व देश के विभिन्न इलाकों में लॉक डाउन घोषित है और इसके चलते लोग फंसे हैं। सरकार से छूट के बाद आने-जाने वाले लोगों का रैला लगा है। खास बात यह है कि बाहर से आने वाले लोग सरकारी से ज्यादा निजी वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि भीलवाड़ा में सात हजार 737 लोग प्रदेश के अन्य जिलों सहित 23 राज्यों से भीलवाड़ा लौटे हैं। ये लोग 120 सरकारी और 2113 निजी वाहनों से भीलवाड़ा पहुंचे हैं।
सूत्रों के अनुसार, बुधवार को देश के 23 राज्यों से 1529, जबकि राजस्थान के विभिन्न जिलों से 191 लोग भीलवाड़ा पहुंचे हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न प्रदेशों से अब तक भीलवाड़ा पहुंचने वालों की संख्या 7733 और प्रदेश से आने वाले लोगों का आंकड़ा 1720 तक पहुंच गया है। आज सबसे ज्यादा 1270 लोग गुजरात से, जबकि 135 लोग महाराष्ट्र से सुबह दस बजे तक यहां पहुंचे। इनके साथ ही मध्यप्रदेश से 59, झारखंड से 5, आंध्रप्रदेश से 24, पंजाब 1, कर्नाटक 18, दिल्ली 3, तेलंगाना 5, छत्तीसगढ़ 1, हरियाणा 4, उत्तराखंड 1, पश्चिम बंगाल 2 व तमिलनाडू से एक व्यक्ति यहां पहुंचा है।
किस राज्य से कितने आये अब तक
मध्यप्रदेश 575, बिहार 5, उत्तरप्रदेश 10,हैदराबाद 6, झारखंड 5, महाराष्ट्र 430, गुजरात 6427, आंध्रप्रदेश 80, पंजाब 6, कर्नाटक 41, दिल्ली 8, हिमाचल प्रदेश 3, तेलंगाना 71, छत्तीसगढ़ 10, जम्मू-कश्मीर 4, गोवा 7, उड़ीसा 3, हरियाणा 26, आसाम 5, उत्तराखंड 4, पश्चिम बंगाल 8, तमिलनाडू से एक, जबकि नेपाल से 2 लोग भीलवाड़ा आये हैं। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों से 807 लोग अब तक भीलवाड़ा आ चुके हैं। प्रवासियों और श्रमिकों के लौटने का क्रम लगातार गति पकड़ रहा है।
कहां से कितने और कौनसे वाहनों से आये लोग
प्रदेश सरकारी निजी
मध्यप्रदेश 59 86
बिहार 0 3
उत्तरप्रदेश 0 5
हैदराबाद 0 0
झारखंड 0 3
महाराष्ट्र 10 76
गुजरात 17 1633
आंध्रप्रदेश 2 19
पंजाब 0 6
कर्नाटक 1 16
दिल्ली 0 6
हिमाचल प्रदेश 0 2
तेलंगाना 0 14
छत्तीसगढ 0 4
जम्मू -कश्मीर 0 2
गोआ 0 4
उड़ीसा 0 2
हरियाणा 0 4
नेपाल 0 1
आसाम 0 3
उत्तराखंड 0 1
पश्चिम बंगाल 0 2
प्रदेश 31 104
53 लोगों ने छोड़ा भीलवाड़ा
भीलवाड़ा में फंसे प्रवासियों में से 53 लोगों ने बुधवार को भीलवाड़ा छोड़ दिया, जबकि अब तक यहां से जाने वाले लोगों की संख्या 216 तक पहुंच गई। आज भीलवाड़ा से मध्यप्रदेश जाने वालों में एक, उत्तप्रदेश 12, गुजरात 25, महाराष्ट्र 5, बिहार 4, झारखंड 4, पंजाब के लोग शामिल हैं। वहीं अब तक जा चुके लोगों में मध्यप्रदेश के 52, उत्तरप्रदेश 40, गुजरात 49, जम्मू-कश्मीर 3, महाराष्ट्र 27, बिहार 39, झारखंड 4, पंजाब के 2, जबकि राजस्थान के अन्य जिलों के 84 लोग अब तक भीलवाड़ा से विदा ले चुके हैं। इनमें से 5 लोग सरकारी, जबकि 37 लोग निजी वाहनों से लौटे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें