मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने की जरूरतमंदों व गोवंश की सहायता
भीलवाड़ा (हलचल)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर आज कांग्रेस पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों को राशन सामग्री के किट बांटे व गायों को रजका डाला।
जिला कांग्रेस संगठन महासचिव महेश सोनी ने भीलवाड़ा हलचल को बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आज चार ट्रेक्टर रजका गायों को डाला गया। इसका शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने गायों को रजका डालकर किया। सोनी ने बताया कि शहर के हर उस स्थान पर गायों को रजका डाला गया जहां गायें खुले में घूमती हैं। इसके अलावा गरीब व मध्यम वर्ग के जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री के किट वितरित किए जा रहे हैं। सोनी ने बताया कि वे अब तक 44 किट वितरित कर चुके हैं और शाम तक 200 व्यक्तियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। सोनी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे सभी अपने स्तर पर जरूरतमंदों की सहायता कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें