सोने का भाव लुढ़का, चांदी की चमक बढ़ी, जानें क्या चल रहे हैं रेट

 


नई दिल्ली। सोने के दाम में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सोने का मूल्य 358 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गया। इसके साथ ही सोने का दाम 45,959 प्रति 10 ग्राम पर रह गया। सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक स्तर पर बिकवाली से दिल्ली में सोने के दाम में यह गिरावट देखने को मिली। इससे पिछले सत्र में यानी बुधवार को सोने का बंद भाव 46,313 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। हालांकि, दूसरी ओर चांदी की कीमत में इजाफा दर्ज किया गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

चांदी की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत में 151 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस तरह चांदी की कीमत 69,159 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 69,008 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।  

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ''वैश्विक स्तर पर सोने की बिकवाली की वजह से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 358 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।

'अंतरराष्ट्रीय बाजार की में सोने-चांदी की कीमत

वैश्विक स्तर पर सोने का दाम गिरावट के साथ 1,792 डॉलर प्रति औंस पर रह गया। वहीं, चांदी की कीमत मामूली गिरावट के साथ 27.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग