देवर के सिर पर बन्दूक रखकर महिला के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप
भरतपुर । राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सूबे के भरतपुर जिले का है, एक दिल दहलाने वाली वारदात को कुछ लोगों ने अंजाम दिया। यहां एक देवर के सामने ही उसकी भाभी के साथ छह लोगों ने बन्दूक की नोक पर गैंगरेप किया। बदमाशों ने देवर के सिर पर बन्दूक रखकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। दरअसल शिकायतकर्ता का छोटा भाई अपनी भाभी को लेने उसके पीहर गया था और बाइक से लेकर घर लौट रहा था। तभी घाटमीका के जंगल में गांव के छह लोगों ने उनको पकड़ लिया। महिला के देवर ने बदमाशों को काफी रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और उसके सिर पर बंदूक रखकर वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। घटना के बाद देवर अपनी भाभी को लेकर अपने घर पहुंचा और अपने भाई को सारी घटना के बारे में बताया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें