नदी में 4 शव मिलने से सनसनी

 

बक्सर. 

 गंगा नदी में 4 शव मिलने से सनसनी मच गई। गुरुवार की सुबह एक साथ सभी शव नाथ बाबा घाट के पास मिले। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। ये सभी शव कहां से आए हैं इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इनमें एक शव महिला का बताया जा रहा है बाकी पुरुष हैं। 

 इधर, घाट निर्माण में काम कर रहे मजूदर सत्येंद्र मेहता और अजय कुमार सिंह ने बताया कि वहां काम कर रहे थे, तभी किसी ने यह बताया कि गंगा में लाशें उपलती दिखीं। इसके बाद उन्होंने देखा तो एक नहीं 4 शव गंगा के किनारे उपल रहे थे। इनमें तीन पुरुष और एक महिला का शव था।

 घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद की शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी। SDO धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आशंका है कि शव यूपी से बह कर आया है। संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया है। इनके अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन अपनी तरफ से तैयारी कर रहा है। यूपी सरकार से भी बात की जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत महादेवा घाट से 10 मई 2021 को गंगा नदी में 10-12 लाशें दिखी थीं। ये 5 से 7 दिन पुरानी थीं। कोरोना के कारण जान गंवा रहे लोगों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान और कब्रगाहों में जगह नहीं मिल रही थी। इसकी सबसे भयावह तस्वीर बिहार के बक्सर से सामने आई थी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत