बोलेरो ने सत्संग में जा रही महिलाओं के टेंपो के टक्कर मारी, 7 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
कासगंज(यूपी) । जिले में मंगलवार की सुबह पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी और टेंपो की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। टेंपो में सवार लोग एक सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस जानकारी जुटा रही है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं।
सत्संग में जा रहे थे टेंपो सवारअभी तक मिली जानकारी के अनुसार टेंपो में 10 सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रही थीं। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए हैं। हादसे में टेंपो सवार महिलाओं सहित छह की मौत हो गई। बताया गया है कि बोलेरो में आठ लोग थे। इनमें से एक की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चार लोगों को मामूली चोट आई है। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें