आयोग और निगमों के उपाध्यक्ष इस बात से नाराज, राहुल गांधी से मुलाकात कर दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निरंतर प्रयासों के बावजूद 2023 में कांग्रेस की सत्ता वापसी में कोई न कोई रोड़ा अटक रहा है। कभी सचिन पायलट का विवाद गहरा जाता है तो कभी मंत्री अधिकारियों पर निशाना साधते नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि अब गुप्त रूप से राज्य स्तरीय आयोग बोर्ड और निगमों में बनाए गए उपाध्यक्षों ने एक बैठक की है। जिसमें तय किया गया कि सभी उपाध्यक्ष भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा उन्हें सौंपेंगे। दरअसल, फरवरी 2022 में प्रदेश में 17 उपाध्यक्षों को नियुक्ति की गई थी। नियुक्ति के साथ उपाध्यक्षों से वादा किया गया था कि उन्हें राज्यमंत्री और उप मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। लेकिन, लंबे समय बाद भी यह नहीं किया गया है। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें