कन्हैयालाल हत्याकांड के चश्मदीद गवाह को CM अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से की पांच लाख रुपए की मदद
उदयपुर, देश भर में चर्चित उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के चश्मदीद गवाह राजकुमार नागदा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इसके लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष के नियमों में बदलाव किए गए हैं।
उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज की स्पेशल विंग की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती है। पिछले महीने ब्रेन हेमरेज होने पर उसे यहां भर्ती कराया गया था। कन्हैयालाल हत्याकांड के चश्मदीद गवाह होने पर उसका काम छूट गया और पुलिस सुरक्षा के बीच घर पर ही रहने के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें