जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में पांच की मौत, 40 की हालत गंभीर, घायलों से मिलने पहुंचे सीएम गहलोत
जोधपुर। जिले भूंगरा गांव में शादी समारोह में पांच गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से अब तक 5 लोगो की मौत हो गई है ,हादसे में दूल्हे और उसके माता-पिता सहित 60 लोग झुलस गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं हादसा शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में गुरुवार दोपहर सवा तीन बजे हुआ। यहां तख्त सिंह के घर में शादी समारोह था, घर से बारात रवाना होने वाली थी, तभी अचानक सिलेंडर फट गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घायलों से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि घायलों को बचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसकी जांच होगी।
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें